Friday March 29, 2024
234x60 ads

सरसों का तेल ऐसे करें उपयोग

AdministratorMay 10, 2013 | स्वास्थय

आज कल बाजार में इतने सारे हेयर ऑयल आने लगे हैं कि लोगों का ध्‍यान अब सरसों के तेल की ओर जाता ही नहीं। वैसे तो कई घरों में सरसों का तेल खाने के लिये उपयोग होता ही है मगर बालों के लिये लोग सुगन्‍धित तेलों का प्रयोग करने लगे हैं। कई जगहों पर सरसों का तेल सर्दियों में मालिश करने के रूप में प्रयोग होता है। पर क्‍या आप जानते हैं कि सरसों का तेल बालों की लंबाई बढाने, सिर से रूसी को खतम करने के लिये, बालों को घना और मजबूत बनाने के लिये उपयोग किया जाता है। सरसों के तेल में विटामिन ए होता है जो कि हेयर ग्रोथ के लिये अच्‍छा माना जाता है। यहां पर सरसों के तेल के कुछ उपयोग दिये हुए जिन्‍हें आजमा कर आप बालों की कई समस्‍याओं से निजात पा सकते हैं।
 

बालो के लिये सरसों का तेल ऐसे करें उपयोग
1. गरम सरसों तेल की मालिश- नहाने से पहले यदि आप अपने बालों की गरम सरसों के तेल से मालिश करेंगें तो ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और बालों की ग्रोथ भी अच्‍छी होगी। अगर बुखार या सर्दी है तो गरम तेल से रात को सिर की मालिश करें, इससे शरीर गरम रहेगा।
2. सरसों तेल हेयर कंडीशनर- अपने सिर पर सरसों का तेल लगा कर सिर को तौलिये से 10 मिनट के लिये ढंक दें। इससे तेल बालों की जड़ों में समा जाएगा। इसके बाद बालों को 10 मिनट के लिये ब्‍लो ड्राय कीजिये। फिर ठंडे पानी और शैंपू से बालों को धो लीजिये।
3. सरसों तेल और नींबू- अगर सिर में रूसी है तो वह तेल और नींबू के प्रयोग से भाग जाएगी। सरसों तेल और नींबू के रस को सिर में 30 मिनट के लिये लगा कर छोड़ दें और रूसी से मुक्‍ती पाएं।
4. सरसों तेल और दही- अगर आपको घने और सिल्‍की बालों की चाह है तो, सरसों के तेल में दही मिला कर लगाएं। इससे बाल भी बढे़गें और घने भी हो जाएंगे।



All articles of content editor | All articles of Category

Comments

1

S326 | July 31, 2017
This article may be worth everyone's awareness. When could I learn more?

Leave your comment

Your Name
Email ID
City
Comment
      

Articles






Success